उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ रहा है असंतोष, हाईकमान तक पहुंचा मामला; बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह लेंगे पर्यवेक्षक

उत्तराखंड में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में दरार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश संगठन और प्रभारी वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के अंदरूनी परिस्थितियों की जानकारी पार्टी हाईकमान को पहुंचा दी है। पार्टी क्षत्रपों में समन्वय बनाने और बढ़ते असंतोष को थामने को पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश में शीघ्र पर्यवेक्षक भेजे जा सकते हैं।

पर्यवेक्षक पार्टी के भीतर बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह भी लेंगे। प्रदेश में बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में पार्टी नेताओं के बीच दूरियां कम होने के स्थान पर बढ़ी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश संगठन और विधानमंडल दल में किए गए परिवर्तन के बाद भी असंतोष थम नहीं पाया है।

लंबे समय से नाराज चल रहे नेता गाहे-बगाहे प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश प्रभारी को निशाने पर ले रहे हैं। हाल ही में किच्छा से विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी की भूमिका पर प्रश्न खड़े कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम विधायक मदन बिष्ट का भी जुड़ चुका है। उन्होंने भी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश प्रभारी को नहीं हटाने के पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर सवाल दागे।

यही नहीं उन्होंने अवैध रूप से मजार हटाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान का समर्थन कर पार्टी को असहज कर दिया। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारने की है।

मुख्य समाचार

लीड्स टेस्ट में यशस्वी जयस्वाल का धमाका: शानदार शतक के साथ रचा भारतीय रिकॉर्ड

इंग्लैंड के लीड्स (हेडिंग्ले) मैदान पर भारत और इंग्लैंड...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

ADR रिपोर्ट में खुलासा: 2024 चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट...

ओडिशा को पीएम मोदी का मेगा तोहफा: 18,600 करोड़ की 105 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को एक बड़ा विकासात्मक...

विज्ञापन

Topics

More

    लीड्स टेस्ट में यशस्वी जयस्वाल का धमाका: शानदार शतक के साथ रचा भारतीय रिकॉर्ड

    इंग्लैंड के लीड्स (हेडिंग्ले) मैदान पर भारत और इंग्लैंड...

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

    Related Articles