Home एक नज़र इधर भी Vastu Plant: घर में ना लगाए ये पौधे, घर की सुख शांति...

Vastu Plant: घर में ना लगाए ये पौधे, घर की सुख शांति व समृद्धि पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

0

हर व्यक्ति अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहता है। परन्तु जाने अनजाने में वह कुछ ऐसी भूल बैठता है जिससे घर का वातावरण ख़राब होता है।

आपको बता दे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई तरह के पेड़-पौधे लगाना शुभ माना जाता है। हालांकि वास्तु में सही दिशा और सही जगह पर खास जोर दिया है। अगर सही पौधों को सही दिशा में लगाया जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

वहीं, कुछ गलत पौधों को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को बर्बाद कर देती हैं। ऐसे में घर में इन पौधों को बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आंगन में बबूल का पेड़ भी भूलकर भी न लगाएं। इसे लगाने से घर की आर्थिक स्थिति हमेशा के लिए बिगड़ जाती है। घर में बिमारियां घेर लेती हैं।
बता दे कि वास्तु शास्त्र में कांटे वाले पौधे लगाने से मना किया गया है। कहते हैं कि घर में कांटे के पौधे लगाने से घर की परेशानियां बढ़ती हैं। ऐसे में कैक्टस का पौधा भी घर में ना लगाए। कहते हैं कि कांटेदार पौधे लगाने से घर में कलह और रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
वास्तु जानकारों का कहना है कि इमली के पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस पेड़ को लगाना अशुभ माना गया है। इमली का पेड़ घर में लगाने से रिश्तों में खटास आने लगती है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
हिंदू धर्म में मेहंदी को भले ही शुभ माना गया है लेकिन वास्तु के मुताबिक घर में मेहंदी का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि इसे लगाने से घर में नकारात्मकता आती है। साथ ही, घर में बुरी शक्तियों के प्रवेश की संभावना भी बनी रहती है।
पपील के पेड़ को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। पीपल के पेड़ में कई देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन इसे घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता। अगर घर में पीपल के पेड़ खुद ही आ भी जाता है, तो इसे न तो तोड़ें और न ही खुद काटें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version