Home क्राइम बड़ी ख़बर: हरियाणा में डबल मर्डर, पिता-बेटी की गोली मारकर हत्या

बड़ी ख़बर: हरियाणा में डबल मर्डर, पिता-बेटी की गोली मारकर हत्या

0

हरियाणा के रोहतक शहर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है । बता दे कि यहां बोहर गांव में बुधवार सुबह छह बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों कि गोली मार कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है मरने वाले 50 वर्षीय सुरेंद्र व उसकी 13 साल की बेटी निकिता शामिल थी।

बता दे कि सुरेंद्र का पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ पुरानी रंजिश से जोड़कर वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
हालांकि पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र परिवार सहित रह रहा था। साथ ही खेतीबाड़ी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे वह उठकर भैंस को चारा डाल रहा था।

इसी बीच किसी ने उसे घर के अंदर घुसकर तीन गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि उसकी बेटी निकिता कमरे के अंदर बेड पर सो रही थी। उसको भी गोली मार दी गई। घर में मौजूद निकिता की दादी बुजुर्ग है, उसे कम सुनाई देता है। वह कुछ सुन नहीं सकी।

जिसके बाद गोलियों का शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version