चुनाव आयोग ने जारी किया बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम, पांच सितंबर को होगी वोटिंग

उत्तराखंड की बागेश्वर विधान सभा के उपचुनाव लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है। उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, पांच सितंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी। 

उपचुनाव में भाजपा सहानुभूति का कार्ड खेल सकती है। दास के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर लोगों की नजर टिकी है। सबसे पहले नंबर दास की पत्नी पार्वती दास का हो सकता है। भाजपा दिवंगत नेताओं की पत्नियों को महत्व देती रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भाजपा के कद्दावर नेता प्रकाश पंत का है। उनके निधन पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को भाजपा ने टिकट दिया था।

इस लिहाज से देखा जाए तो स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास उनकी उत्तराधिकारी हो सकती हैं। बहुत कुछ उनकी (पार्वती दास) इच्छा पर भी निर्भर रहेगा। बहरहाल दास का उत्तराधिकारी दास के ही परिवार से आने की संभावना जताई जा रही है। दास के पुत्र गौरव दास भी पिता की विरासत संभाल सकते हैं। विरासत की बात बहुत हद तक भाजपा संगठन के रुख पर निर्भर रहेगी।

मुख्य समाचार

लीड्स टेस्ट में यशस्वी जयस्वाल का धमाका: शानदार शतक के साथ रचा भारतीय रिकॉर्ड

इंग्लैंड के लीड्स (हेडिंग्ले) मैदान पर भारत और इंग्लैंड...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

ADR रिपोर्ट में खुलासा: 2024 चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट...

ओडिशा को पीएम मोदी का मेगा तोहफा: 18,600 करोड़ की 105 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को एक बड़ा विकासात्मक...

विज्ञापन

Topics

More

    लीड्स टेस्ट में यशस्वी जयस्वाल का धमाका: शानदार शतक के साथ रचा भारतीय रिकॉर्ड

    इंग्लैंड के लीड्स (हेडिंग्ले) मैदान पर भारत और इंग्लैंड...

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

    Related Articles