नहीं रुक रहे परिवार वालों के आशु, वीर सपूतों की आखिरी विदाई के इंतजार में परिवार, शहीदों के गांव में शोक का माहौल

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमले में शहीदों के परिवार के लोग दुखी मन से वीर जवानों को अंतिम विदाई देने का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि पंजाब और ओडिशा में जवानों के गांवों में सैकड़ों ग्रामीण उनके घरों में जमा हुए और उनकी शहादत का उल्लेख करते हुए उनकी वीरता की प्रशंसा की।

हवलदार मंदीप सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह और लांस नायक देबाशीष बिस्वाल बृहस्पतिवार को अज्ञात आतंकवादियों के हमले में मारे गये।
बता दे कि जवान जिस वाहन में जा रहे थे, हमले के बाद उसमें आग लग गई थी। राष्ट्रीय राइफल्स की एक इकाई के ये जवान आतंकवाद निरोधक अभियान में तैनात थे।

हालांकि सेना ने आज जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक सैन्य शिविर में जवानों की पार्थिव देह पर पुष्पमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों के अनुसार पंजाब के चार शहीद जवानों की पार्थिव देह सड़क मार्ग से उनके गांव ले जाई जाएंगी, वहीं बिस्वाल की पार्थिव देह को हवाई मार्ग से लाया जाएगा।
इसी के साथ एक अधिकारी ने कहा, ‘‘देश हमारे बहादुर जवानों के सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा।
”पंजाब के मोगा जिले के चारिक गांव निवासी कुलवंत सिंह के भाई ने कहा कि सरकार और सेना को हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

मुख्य समाचार

गुजरात के शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर क्यों किया हमला! मां ने किया अहम खुलासा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार...

दिल्ली में एक बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत

दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां...

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके...

बिहार में होमगार्ड जवानों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 25 से अधिक जवान घायल

बिहार के बेगूसराय जिले में लाखो थाना क्षेत्र के...

Topics

More

    गुजरात के शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर क्यों किया हमला! मां ने किया अहम खुलासा

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार...

    दिल्ली सीएम पर हमले वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने आरोपी...

    महाराष्ट्र में कहर बनकर बरसी बारिश: 4 दिन में 21 मौतें, रेड अलर्ट जारी

    महाराष्ट्र में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलधार...

    Related Articles