Home उत्‍तराखंड Love Jihad in Haldwani: छह और हिंदू लड़कियों के संपर्क में था...

Love Jihad in Haldwani: छह और हिंदू लड़कियों के संपर्क में था फरमूद, ‘द केरल स्टोरी’ जैसी है पीड़िता की कहानी

0

धर्म छिपाकर हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाला फरमूद हसन शातिर है। लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाने के लिए वह किसी भी हद तक गिर जाता था। वाट्सएप पर बजरंगबली की डीपी अपनी पहचान छुपाने के लिए लगाई। उसका संपर्क छह और हिंदू लड़कियों से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस कोण की जांच शुरू कर दी है।

इधर, शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को मुखानी थाने में लव जिहाद का मामला पकड़ में आया था। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने बरहैनी बाजपुर निवासी आरोपित फरमूद हसन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

साथ ही युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी की थी। आरोपित ने अपना नाम अनमोल बताया था। वह दो साल तक युवती के संपर्क में रहा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस ने फरमूद से पूछताछ कर उसके मोबाइल की जांच की। काल रिकार्ड खंगाला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित हिंदू धर्म की अन्य लड़कियों से भी फोन पर बात करता था। कई बार मिल भी चुका है। 15 हजार की नौकरी करने पर भी वह महंगी कार व बुलेट में लड़कियों के साथ घूमने-फिरने के लिए जाता रहता था। उसका आधार कार्ड भी फर्जी बताया जा रहा है। हालांकि यह पुलिस जांच में सामने आएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version