Home उत्‍तराखंड दिल्ली से देहरादून आने वाली पहली फ्लाइट कोहरे की वजह से रद,...

दिल्ली से देहरादून आने वाली पहली फ्लाइट कोहरे की वजह से रद, जानें कब तक रहेगी कैंसिल

0
सांकेतिक फोटो

सुबह घने कोहरे के चलते हवाई सेवाएं बाधित हो रही हैं। जिसके चलते जौलीग्रांट आने वाली फ्लाइट में पैसेंजर कम आ रहे हैं। इसको देखते हुए स्पाइस जेट कंपनी ने 28 जनवरी तक दिल्ली से सुबह 7: 15 पर आने वाली फ्लाइट रद कर दी है। 

आजकल सुबह घना कोहरा छा रहा है। जिससे मौसम में विजिब्लिटी काफी कम रहती है। मौसम साफ न होने की वजह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह आने वाली फ्लाइट कुछ दिनों से लेट पहुंच रही थी।

फ्लाइट देर होने से यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। जिसकी वजह से इन दिनों सुबह की फ्लाइट में कम यात्री आ रहे थे। यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए जौलीग्रांट में सुबह 7:15 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 28 जनवरी तक के लिए रद कर दी गई है।

यह फ्लाइट सुबह 7:15 बजे आती है और फिर यहां से 7.50 बजे वापस दिल्ली जाती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि स्पाइस जेट कंपनी ने सुबह दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 28 जनवरी तक के लिए रद की है।

दून में छाई धुंध, धूप का असर बेअसर
देहरादून में शुक्रवार को धुंध के कारण धूप की तेजी में काफी कमी रही। बीच बीच में ठंडी हवा के कारण भी अधिकतम तापमान 19.7 के आसपास रहा। आने वाले पांच छह दिनों में भी तापमान के 20 के आसपास ही रहने का अनुमान लगाया गया है।

अधिकतम तापमान सामान्य स्थिति के बराबर आ गया है। जबकि यह दो दिन पहले एक डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा और यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। 

18 -19 जनवरी को बढ़ेगा कोहरे का असर 
उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा, देहरादून समेत कुछ अन्य शहरों में धुंध के कारण तापमान 20 डिग्री से कम बना हुआ है। धूप की तपिश में कमी आने की वजह से दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार पांच दिनों तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं है। हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में 18 और 19 को घना कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से थोड़ी राहत जरूर रहेगी। मगर धुंध के कारण अधिकतम तापमान बीस के आसपास स्थिर बना हुआ रहेगा। मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 18 और 19 को हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाया रह सकता है।

वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह व यात्रियों को यात्रा निर्धारण के लिए एयरलाइंस, रेलवे व राज्य परिवहन के सम्पर्क में रहने को कहा गया है। 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version