Home ताजा हलचल रामेश्वरम: मछुआरों ने लगाया श्रीलंकाई सेना पर हमले का आरोप, जैसे तैसे...

रामेश्वरम: मछुआरों ने लगाया श्रीलंकाई सेना पर हमले का आरोप, जैसे तैसे बचायी जान

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

रामेश्वरम के भारतीय मछुआरों ने श्रीलंकाई नौसेना पर आरोप लगाते हुए कहा की, आज श्रीलंकाई नौसेना ने तड़के उनकी नाव पर हमला किया। आरोप है कि एक नाव में सवार चार मछुआरे आज सुबह भारतीय समुद्री सीमा क्षेत्र में मछली मार रहे थे कि अचानक श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी नाव पर हमला कर दिया।

इतना ही नहीं मछुआरों ने कहा कि हालात इतनी ख़राब हो गयी थी कि वे समुद्र के बीच में अपने जीवन के लिए लड़ रहे थे। बाद में उनके साथी मछुआरों ने अन्य नावों की मदद से उन्हें बचाया और वापस किनारे पर लेकर आए। हालांकि मछुआरों का कहना है कि भारतीय कोस्टगार्ड भारतीय सीमा में मछली पकड़ने वालों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराते है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले श्रीलंकाई गश्ती नौका देशी नाव से टकराई। इसके बाद उधर से दावा किया गया कि मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में सीमा पार कर गए हैं। टाकराव से नाव के आगे का हिस्सा टूटकर दो भागों में हो गया और चारों मछुआरे गिरफ्तार किए जाने के डर से बीच समुद्र में कूदकर भाग निकले। मछुआरों ने यह भी कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें उस क्षेत्र में दोबारा मछली पकड़ने आने से मना किया है।
श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले के कारण, भारतीय मछुआरों ने अपनी नाव और लगभग दो लाख रुपये के मछली पकड़ने के गियर खो दिए। किनारे से एक और नाव को मदद के लिए बुलाया गया तब जाकर समुद्र के बीच में फंसे मछुआरे बच सके। मछुआरों ने यह भी आरोप लगाया कि हमला समुद्र के भारतीय हिस्से में हुआ था। हालांकि इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version