ताजा हलचल

संसद में घमासान: विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर मांगी बहस, सरकार घिरी सवालों से

संसद में घमासान: विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर मांगी बहस, सरकार घिरी सवालों से

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 13 वर्षीय एक दलित दिव्यांग बच्ची को आधी रात उसके घर से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक देर रात उसे जबरन उठा ले गए और इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद उसे घर के पास ही छोड़ दिया गया।

पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती, जिसके कारण उसने अपनी आपबीती इशारों से अपनी बड़ी बहन को बताई। बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान और चोटों को देखकर उसकी बहन को कुछ अनहोनी का आभास हुआ। पूछने पर बच्ची ने इशारों में पूरी घटना बयां की। बाद में जब आरोपियों को दिखाया गया तो उसने इशारे से उनकी पहचान भी कर ली।

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता की बहन ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी हजरतगंज ने बताया कि चूंकि बच्ची दिव्यांग है, उसकी निशानदेही पर आरोपियों को चिन्हित किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पुष्टि की जा सके कि आरोपी वही हैं या नहीं। बच्ची सही से कुछ बता नहीं पा रही है, इसलिए पूरी तरह से पुष्टि होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने कई संदिग्धों को भी चिन्हित किया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Exit mobile version