Home उत्‍तराखंड दुखद: गढ़वाल राइफल का जवान ड्यूटी पर हुआ शहीद

दुखद: गढ़वाल राइफल का जवान ड्यूटी पर हुआ शहीद

0
Image: Chamoli kansola Village Suraj Singh Garhwal Rifle Martyr

चमोली जिले के नारायण बगड़ के कंसोला गांव के रहने वाले सूरज सिंह गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वह पंजाब के भटिंडा में स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे।
बता दे कि बीती देर शाम सूरज सिंह के शहीद होने की खबर सामने आई। सूरज सिंह के पिता करण सिंह भी असम राइफल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्तमान में असम के तेजपुर में तैनात हैं।
हालांकि सूरज सिंह के बड़े भाई पंकज सिंह भी आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती है। वह फिलहाल श्रीनगर जम्मू कश्मीर में तैनात है। पंकज सिंह इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं।

सूरज के गांव की ग्राम प्रधान कमला देवी का कहना है कि उनका बेटा और सूरज एक साथ सेना में भर्ती हुए थे। दोनों ने एक साथ शपथ ली थी और आज इस खबर से वह बेहद दुखी हैं।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सारा क्षेत्र शहीद परिवार के साथ है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर कल सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version