तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल से फिर जेल पहुंचा गुरमीत राम रहीम, डॉक्टरों को नहीं करने दी कोविड-19 जांच

बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को गुरुवार PGIMS रोहतक से छुट्टी मिल गई। राम रहीम को बुधवार चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद राम रहीम को वापस कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल पहुंचाया गया।

पीजीआईएमएस की सुप्रीनटेंडेंट डॉक्टर पुष्पा दहिया ने बताया कि भर्ती होने से पहले राम रहीम ने कोरोना जांच कराने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया, ‘बुधवार को हमें सुनारिया जेल के अधिकारियों का फोन आया कि राम रहीम का ब्लड प्रेशर कम हो गया है।

हमने नोडल ऑफिसर डॉक्टर संदीप और दो अन्य चिकित्सकों को जेल भेजा। जांच के बाद राम रहीम का ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया और डॉक्टरों की टीम वापस लौट आई। हमें शाम को जेल से फिर फोन आया और इसके बाद राम रहीम को पीजीआईएमस लाने का फैसला लिया गया।’

पुष्पा दहिया ने यह भी बताया कि राम रहीम के इलाज के लिए 7 डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई लेकिन उसने ऐंटीजन टेस्ट के लिए स्वैब सैंपल देने से मना कर दिया। टेस्ट करवाने से इनकार के बाद डॉक्टरों ने पूरी सावधानी के साथ उसका इलाज शुरू किया।

मुख्य समाचार

लीड्स टेस्ट में यशस्वी जयस्वाल का धमाका: शानदार शतक के साथ रचा भारतीय रिकॉर्ड

इंग्लैंड के लीड्स (हेडिंग्ले) मैदान पर भारत और इंग्लैंड...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

ADR रिपोर्ट में खुलासा: 2024 चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट...

ओडिशा को पीएम मोदी का मेगा तोहफा: 18,600 करोड़ की 105 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को एक बड़ा विकासात्मक...

विज्ञापन

Topics

More

    लीड्स टेस्ट में यशस्वी जयस्वाल का धमाका: शानदार शतक के साथ रचा भारतीय रिकॉर्ड

    इंग्लैंड के लीड्स (हेडिंग्ले) मैदान पर भारत और इंग्लैंड...

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

    Related Articles