उत्तराखंड में झमाझम बारिश की संभावना, दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में वर्षा का क्रम जारी है। प्रदेश के कई ज्यादातर जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार समेत करीब आठ जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

जून माह से मानसून शुरू होने के बाद से ही प्रदेश में मानसूनी वर्षा का क्रम बना हुआ है। आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर व बागेश्वर में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से अतिवृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं उत्तरकाशी समेत गंगोत्री यमुनोत्री व सभी तहसील क्षेत्रों में वर्षा हो रही है‌। फिलहाल गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। जनपद में 20 संपर्क मार्ग अभी बाधित हैं, जिसके कारण करीब 40 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से कटा हुआ है।

वहीं अगर गुरुवार की बात करें तो दून में सुबह से चटख धूप खिलने के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई, जिससे उमस व गर्मी से फौरी राहत मिली। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, दिनभर अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली हुई थी।

Related Articles

Latest Articles

चीन में ढही हाईवे रोड, 24 लोगों की मौत और 30 घायल

0
चीन में आज, बुधवार, 1 मई को एक हादसा हो गया. दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर गुआंगडोंग प्रांत के मीझोउ में एक...

अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के किये दर्शन

0
बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने...

अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सरकारी खजाने में आया...

0
अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. बीते महीने जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड 12.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई....

चारधाम यात्रा का है प्लान, तो जरूर जाएं बधाणीताल, रंग-बिरंगी मछलियों का संसार

0
चारधाम यात्रा का आयोजन 10 मई से हो रहा है, जिसमें रुद्रप्रयाग के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का मौका भी है। इस बार...

सलमान खान के घर फायरिंग में शामिल आरोपी ने किया सुसाइड,इलाज के दौरान मौत

0
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल एक आरोपी ने सुसाइड की कोशिश की है. घटना पुलिस...

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में क्रेडिट ट्रांसफर समस्याओं के निदान हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0
बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुयी। सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग...

गृहमंत्री के फर्जी वीडियो मामले में अब तक 8 राज्यों में 16 को नोटिस,...

0
दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के मामले में कार्रवाई करते हुए, 16 से ज्यादा लोगों को 8 राज्यों में नोटिस...

उत्तराखंड: अभी भी नहीं रुका जंगलों के जलने का सिलसिला, हो रहा पर्यावरण का...

0
वनों का महत्व पृथ्वी के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक...

चारधाम यात्रा के लिए आठ राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी, भारी वाहन प्रतिबंधित

0
परिवहन आयुक्त ने मंगलवार को आठ राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए भारी वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के...

गृह मंत्रालय ने धमकी भरे मेल के बाद कहा- घबराने की जरूरत नहीं, फर्जी...

0
दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे मेल मिलने के बाद से लोगों में और स्कूल प्रशासन में डर बैठ गया है। स्कूलों ने...