Home उत्‍तराखंड Hemkund Sahib: आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib: आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

0
जत्था रवाना

सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। बता दे कि शुक्रवार सुबह पंज प्यारों की अगुवाई में पवित्र निशान के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारे से 1800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया रवाना हुआ और दोपहर को पहुंचा।
इसी के साथ शनिवार को जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और सुबह दस बजे कपाट खोल दिए जाएंगे। हालांकि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह आठ बजे गोविंदघाट गुरुद्वारे में पंजाब से आए मोगा सतनाम पूर्व फौजियों के बैंड बाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पंज प्यारों को पवित्र निशान सरोपा भेंट कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version