पहली बार तस्वीरों में कैद हुआ हिमालयन भेड़िया, हिम तेंदुआ, भूरा भालू और उड़न गिलहरी

गोविंद पशु वन्य जीव विहार में पहली बार हिमालयन तिब्बती भेड़िया ट्रैस हुआ है। बता दे यह उत्तराखंड में पहला मामला है जब किसी वन्य जीव विहार में तिब्बती भेड़िया कैमरे में कैद हुआ है। इसके अलावा हिम तेंदुआ, भूरा भालू और उड़न गिलहरी भी कैमरे में कैद हुए हैं।

जबकि गंगोत्री नेशनल पार्क में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के वन्य जीव प्रजाति की तस्वीरें सामने आती रही है। जनपद के मोरी ब्लॉक स्थित गोविंद पशु वन्य जीव विहार में कभी भी दुर्लभ वन्य जीवों के विचरण में सही जानकारी नहीं मिल पाई थी लेकिन अब पहली बार तिब्बतियन भेड़िये की तस्वीर सामने आई है। विहार के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन विभाग सहित भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से करीब 50 से 60 कैमरे लगाए गए थे।

इन्हीं में से एक कैमरे में हिमालयन भेड़िये की तस्वीर कैद हुई है। वन प्रभाग के डीएफओ डीपी बलोनी, सहायक वन संरक्षक ज्वाला प्रसाद गौड़ ने बताया कि सूपिन रेंज के पूर्व रेंज अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने गोविंद पशु वन्य जीव विहार में कैमरे लगाए थे जिसमें हिमालयन भेड़िये की तस्वीर कैद हुई थी।

मुख्य समाचार

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

विज्ञापन

Topics

More

    न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

    भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

    Related Articles