रुद्रपुर में बहन से विवाद में भाईयों ने पड़ोसी युवक की तलवार से वार कर की हत्या, एक गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर जिले के प्रीत विहार क्षेत्र में बहन से विवाद में तीन भाइयों ने शुक्रवार की देर रात पड़ोसी युवक की तलवार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने एक हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो फरार हो गए।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि जांच की जा रही है। मृतक की छोटी बहन काजल की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला निवासी प्रकाश चौहान का परिवार 40 वर्षों से रुद्रपुर में ही रहता है। कुछ साल पहले वे वार्ड नंबर 25 प्रीत विहार फाजलपुर महरौला में रहने लगे थे। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।

शुक्रवार को प्रकाश ड्यूटी से वापस आकर मोहल्ले के ही शनि मंदिर के पास घूम रहा था। इस दौरान मंदिर के नजदीक रहने वाली युवती से उसकी कहासुनी हो गई। इतने में युवती के तीन भाई मौके पर पहुंचे और प्रकाश पर फंटी से वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद तीनों भाई उसे घर के अंदर उठा ले गए, जहां उन्होंने गेट बंद कर प्रकाश की पिटाई की। उस पर तलवार से भी हमला किया।

शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल एक भाई को पकड़ लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य समाचार

PoK में लश्कर से जुड़े आतंकी भागे गांववालों के विरोध के बाद, जनता ने दिखाया साहस

पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर (PoK) के Kuiyaan नामक गांव में रहने...

कांडला बंदरगाह में स्वदेशी रूप से निर्मित 1 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन पावर प्लांट का संचालन शुरू

गांधीनगर| केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद...

उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 9 सितंबर को होंगे चुनाव

उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी गई है. 9...

Topics

More

    उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 9 सितंबर को होंगे चुनाव

    उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी गई है. 9...

    Related Articles