पटवारी और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी के घर की कुर्की, नोटिस चस्पा कर कराई थी मुनादी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पटवारी और एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में बुधवार को फरार आरोपी के घर पहुंचकर कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी करवाई थी। बता दें कि एक आरोपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया था और दूसरा लगातार फरार है।

वही एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में तीन दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई आरोपियों की करीब एक करोड़ की संपत्ति को भी सील किया जा चुका है।

साथ ही बताया कि पुलिस ने फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए सहारनपुर में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।

जिसके बाद एक आरोपी भूषण ने आत्मसमर्पण कर दिया था। लेकिन आरोपी अनिल कुमार अभी भी लगातार पुलिस से बचकर भाग रहा है। जिसके चलते बुधवार को आरोपी अनिल कुमार निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के घर की कुर्की की कार्रवाई की गई है।

मुख्य समाचार

देहरादून: प्रेमनगर में बाढ़ के पानी में फंसे तीन लोग SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

उत्तराखंड में मॉनसून की विभीषिका के बीच देहरादून के...

उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर किया बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

देहरादून| उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर...

आंध्र प्रदेश में 370 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

अंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिला (विशाखापत्तनम ज़ोन) में पुलिस...

बांके बिहारी मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ‘भगवान श्रीकृष्ण थे पहले मध्यस्थ

सुप्रीम कोर्ट की पीठ—न्यायमूर्ति बी.वी. नागरात्ना और न्यायमूर्ति सतिश...

Topics

More

    Related Articles