Home गढ़वाल उत्‍तरकाशी उत्‍तरकाशी में बही पुलिया, यमुनोत्री हाईवे बंद; आज भारी वर्षा का ऑरेंज...

उत्‍तरकाशी में बही पुलिया, यमुनोत्री हाईवे बंद; आज भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

0

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन भारी वर्षा का क्रम बना रह सकता है। हालांकि दो दिन बाद आज सोमवार 10 जुलाई को देहरादून में मौसम साफ बना रहा और सुबह से ही धूप खिली रही। वहीं मलबा आने के कारण रविवार से यमुनोत्री हाईवे बाधित हैं। रुद्रप्रयाग में पत्‍थर गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्‍त हो गया है। वहीं आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और देहरादून सहित कई जिलों में स्‍कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। आइए पढ़ते हैं मौसम का आज का हाल…

Uttarakhand Weather Updates

रविवार की रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों सहित उच्च हिमालय क्षेत्र में भी जमकर वर्षा हुई है। वर्षा के कारण हर्षिल में जालंद्री नदी उफान पर है और एक पुलिया बह गई है। बता दे यह पुलिया हर्षिल से क्यारकोटी बुग्याल सहित लम्खागा पास को जोड़ती थी। पुलिया बहने के कारण क्यारकोटी बुग्याल व लम्खागा क्षेत्र से संपर्क कट गया है।

देहरादून में मौसम साफ बना रहा और सुबह से ही धूप खिली रही। चमोली में मौसम साफ रहा। यहां धूप खिली रही और बदरीनाथ हाईवे सुचारू बना रहा। यात्रा जारी है।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। आधी रात को जनपद में जमकर वर्षा हुई है। वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार की शाम से बंदरकोट के पास अवरुद्ध था। जिसे सोमवार की सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार रात 10:30 बजे से गिनोंटी के पास अवरुद्ध है।

रुद्रप्रयाग में गत रात्रि को ओंण गांव में बोल्‍डर गिरने से जसपाल कप्रवान का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित के घर का निरिक्षण किया।

कोटद्वार में रात से वर्षा नहीं हुई है। यहां आसमान में बादल छाए हैं और वर्षा की संभावना बनी हुई है। एनएच पर यातायात सुचारू है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version