जम्मू में तवी नदी में फंसे 9 लोगों का रोमांचक रेस्क्यू, बढ़ते जलस्तर के बीच चली सांसें रोक देने वाली मुहिम

जम्मू में रविवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब तवी नदी में फंसे 9 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह सभी लोग नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए थे, जब अचानक बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

जानकारी के अनुसार, ये लोग नदी में नहाने और मछली पकड़ने के इरादे से उतरे थे। लेकिन अचानक पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि वे नदी के बीचों-बीच फंस गए और किनारे लौटना असंभव हो गया।

स्थानीय लोगों ने स्थिति को गंभीर होते देख तुरंत प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) और फायर एंड इमरजेंसी टीम ने राफ्ट और लाइफ जैकेट्स की मदद से जोखिम भरे हालात में सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जम्मू प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मानसून के दौरान नदी और अन्य जल स्रोतों से दूर रहें और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

मुख्य समाचार

भारत आक्रामक मोड में, यूएन में इस देश की उड़ा दी धज्जियां

पड़ोसी देश पाकिस्तान ने हमेशा से ही आतंकवाद को...

‘सरदार जी 3’ विवाद: दिलजीत माफी मांगें और आपत्तिजनक दृश्य हटाएं – मीका सिंह

गायक-एक्टर मीका सिंह ने विवादित फिल्म “सरदार जी ३” में...

मेक्सिको के गुअनाज़ुआतो में सड़कों पर जश्न के दौरान गोलीबारी, 12 की मौत, 20 घायल

इरापुआतो (गुअनाज़ुआतो), मेक्सिको — बुधवार रात संत जॉन बैपटिस्ट...

रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस अलंकनंदा में गिरी-कई लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना...

Topics

More

    Related Articles