Home एक नज़र इधर भी दुःखद: KGF फेम एक्टर कृष्णा जी राव ने 70 साल की उम्र...

दुःखद: KGF फेम एक्टर कृष्णा जी राव ने 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

0
KGF फेम कृष्णा जी राव

‘केजीएफ’ फेम कृष्णा जी राव को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। बता दे कि 70 साल की उम्र में एक्टर कृष्णा जी राव का निधन हो गया है।

सूत्रों के अनुसार कृष्णा जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि उन्हें इलाज के लिये बेंगलुरु के सीता सर्कल के पास विनायक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अफसोस की बात है कि वो ठीक होकर हॉस्पिटल से घर वापस ना आ सके।

कहा जा रहा है कि कृष्णा जी राव खराब तबीयत की वजह से आईसीयू में एडमिट में थे। उन्हें असली दिक्कत क्या थी। ये अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ उन्हें कई परेशानियां शुरू हो गई थीं।

कृष्णा जी राव साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। वो केजीएफ के अलावा कई बड़ी पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version