Home एक नज़र इधर भी Health Tips: जानिये हरी मटर के अद्भुत फ़ायदे, पाचन और हृदय के...

Health Tips: जानिये हरी मटर के अद्भुत फ़ायदे, पाचन और हृदय के लिए है बहुत फायदेमंद

0
मटर खाने के फ़ायदे

सर्दी का मौसम अपने साथ कई प्रकार के फल-सब्जियों लेकर आता है जिन्हें सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। मटर इस मौसम में मिलने वाली ऐसी ही बेहद फायदेमंद सब्जी है। हृदय को स्वस्थ रखने के साथ पाचन को ठीक रखने में मटर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। मटर में कई प्रकार के विटामिन्स-खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता होती है, जो इसे शरीर के लिए विशेष लाभकारी बनाती है। साथ ही इससे शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन और फाइबर की भी आसानी से प्राप्ति की जा सकती है।

हालांकि शोधकर्ताओं ने पाया कि मटर में पॉलीफेनोल, एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कैंसर रोधी और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा मटर में प्लांट बेस्ड प्रोटीन भी पाया जाता है जो शरीर के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देता है।

इसके आलावा अध्ययनकर्ताओं की टीम ने पाया कि हरी मटर का सेवन करना डायबिटीज की समस्या को कम करने में लाभकारी हो सकता है। ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में इसके लाभ हो सकते हैं। मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी बनाता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हरी मटर के सेवन की आदत शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक है।

शोध के मुताबिक हरी मटर में फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है, जो इसे पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाती है। फाइबर आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में सहायक है और इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। आंतों में सूजन, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी पेट की समस्याओं में मटर के सेवन से लाभ मिल सकता है। हालांकि अधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज का कारण बन सकता है।

अध्ययन के मुताबिक हरी मटर को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर आहार माना जाता है, इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों की मात्रा होती है जो हृदय को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार उच्च रक्तचाप को रोकने में लाभकारी माने जाते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए स्वस्थ आहार का चयन करना आवश्यक माना जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version