Home एक नज़र इधर भी Weight Loss Tips: किचन में मौजूद इन 5 चीजों से तेजी से...

Weight Loss Tips: किचन में मौजूद इन 5 चीजों से तेजी से घटाए वजन

0

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण मोटापा आम समस्या है। पर शायद आपको पता न हो कि बढ़ते वजन के कारण आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते ही बढ़ते वजन को कंट्रोल कर किया जाए।


वैसे तो मोटापा कम करने के लिए लोग डाइटिंग, एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, किचन में मौजूद कुछ चीजें भी वजन को कंट्रोल कर सकती हैं। जिसमें से सबसे पहला है शहद।


आप शहद का सेवन कर वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर खाली पेट सेवन कर सकते हैं। यह फैट्स को कम करने में मददगार है।


हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से आप मोटापा भी कम कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए पानी में हल्दी डालकर उबाल लें, फिर इसका सेवन करें।


यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन तेजी से घटता है। शरीर में फैट्स कम करने के लिए रोजाना गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।


नींबू में विटामिन-सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे शरीर को कई फायदे होते हैं। वजन कम करने के लिए आप डाइट में नींबू शामिल कर सकते हैं।


जीरा सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। लोग सब्जियों में मसाले के तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं। यह वजन घटाने में भी सहायक है। इसके लिए रात में जीरे को पानी भिगो दें, और सुबह इस पानी का सेवन करें।


मेथी के बीज में फाइबर होता है, और इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है। इसलिए यह वजन कम करने में सहायक है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version