हरिद्वार में पति बना हैवान, पत्नी के चरित्र पर था शक तो उतार दिया मौत के घाट

उत्तराखंड के हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बीते तीन दिन पहले पत्नी की हत्या करने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। बता दे कि पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या की थी।

इसी के साथ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसी के साथ उसने बताया कि उसने पहले पत्नी का चुन्नी से गला घोंटा उसके बाद ब्लेड से उसके चेहरे और गले पर वार किए थे।

बता दे कि वह गाजीवाला श्यामपुर में किराये के मकान में अपनी पत्नी राधिका के साथ रहता था। इसी के साथ बताया कि उसकी पत्नी उसके कहने सुनने में नहीं थी। गलत संगत के कारण अक्सर अन्य लोगों से मिलती जुलती थी।

इसलिए गुस्से में आठ अप्रैल की रात को उसने उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। मामले की जांच एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी गई थी। गहनता से जांच पड़ताल में उसकी लोकेशन मिली। जिसके बाद उसे बदायूं से गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles