Home ताजा हलचल दुःखद: नहीं रही मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी!

दुःखद: नहीं रही मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी!

0
साभार जागरण

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एक्टर मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दे कि उनकी मां गीता देवी ने गुरुवार के दिन 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, और आज सुबह 8: 30 बजे उनका निधन हो गया।

सूत्रों के अनुसार 20 दिनों से मनोज बाजपेयी की मां की हालत काफी गंभीर थी। उनके इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
मनोज बाजपेयी के अलावा उनके 2 बेटे और तीन बेटियां हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों गीता देवी की तबीयत में सुधार हुआ था, वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में भी। मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर खुद मनोज बाजपेयी भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उनसे अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version