Home उत्‍तराखंड बड़ी ख़बर: यमुनोत्री धाम के पास लगी भीषण आग, लाखों का सामान...

बड़ी ख़बर: यमुनोत्री धाम के पास लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

0

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में देर रात अचानक चार मकानों में आग लग गई। बता दे कि आग से चारों मकान जलकर राख हो गए। जबकि एक मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।

इसी के साथ गांव के मुकेश चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते चार मकान आग की चपेट में आ गए। हालांकि सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव के लोग भी आग बुझाने में जुटे थे।

बता दे कि काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया और फैल रही आग को काबू में किया गया। इस भीषण अग्निकांड में सोवेदंर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भरत सिंह और सोहन सिंह का मकान जल कर राख हो गया, जबकि एक अन्य मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version