दून में 39.5 डिग्री पहुंचा पारा, टूटा चार साल का रिकॉर्ड, मानसून से पहले सताएगी भीषण गर्मी

बीते कुछ दिनों से गर्मी दून के लोगों को खूब सता रही है। तापमान में भी रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पहुंचने से बीते चार सालों का रिकॉर्ड टूट गया। उधर, आज (बुधवार) भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2018 में 13 जून को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री तर्ज किया गया था। जबकि साल 2016 में 13 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून को दून का मौसम साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। हालांकि, जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवा चलने और बिजली चमकने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून आने से पहले इस बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर में ओवर ग्राउंड वर्करों पर बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर| पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को...

विज्ञापन

Topics

More

    9वें दिन भी पाकिस्तान की नापाक हरकत, LoC पर भारतीय सेना का करारा जवाब!

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर...

    गोवा: धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़, 6 की मौत-15 घायल

    गोवा के शिरगांव एक धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़...

    Related Articles