Uttarakhand Cabinet Decision: नवीन चकराता टाउनशिप बसाए जाने का रास्ता साफ, कैबिनेट से मिली हरी झंडी

कैबिनेट की मंजूरी मिलने से नवीन चकराता टाउनशिप को बसाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। बता दे पुरोड़ी से लेेकर लखवाड़ यमुना पुल तक का क्षेत्र टाउनशिप में शामिल किया जाएगा। इस बहु प्रतीक्षित टाउनशिप का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) करेगा।

वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने छह नवंबर 1997 में नवीन चकराता का शिलान्यास किया था। उनके ही प्रयासों से 26 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्व कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवीन चकराता टाउनशिप को बसाए जाने की घोषणा की थी।

इस महायोजना का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। जिसके बाद एमडीडीए के अधिकारियों की टीम ने यहां का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में चयनित स्थान को टाउनशिप के लिए उपयुक्त माना गया। जिसके बाद कवायद को आगे बढ़ाया गया। साथ ही संबंधित ग्राम सभाओं और विभागों की भी सहमति ली गई।

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles