कुछ ही देर में होगा चंद्रयान-3 लॉन्च, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, पूर्व इसरो चीफ ने कही यह बात

चंद्रयान-3 आज दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। हालांकि, ये तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है। हो सकता है कि सितंबर में हो। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

अब से बस कुछ समय बाद भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च होगा। इससे पहले विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने स्टील के 500 कटोरे का उपयोग करके एक कलाकृति बनाकर मिशन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ‘जीत’ की कामना की। पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर “विजयी भव” संदेश के साथ 500 स्टील के कटोरे और व्यंजनों का उपयोग करके चंद्रयान -3 की 22 फीट लंबी सैंड आर्ट बनाई।

इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग नए भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। यह मिशन सफल हो, इसके लिए इसरो की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।इसरो ने कहा कि देश की महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे निर्धारित लॉन्च के लिए ‘प्रगति’ पर है। इसरो ने मिशन के बारे में एक अपडेट में कहा कि ‘एलवीएम3-एम4 और चंद्रयान-3 मिशन’ की श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में उल्टी गिनती जारी है।

मुख्य समाचार

एयर इंडिया क्रैश: अहमदाबाद में टेल सेक्शन से मिला एक और शव, मौतों का आंकड़ा बढ़ा

अहमदाबाद के मेघानीनगर दुर्घटना स्थल पर रविवार को एयर...

दानापुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बिहार के पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र में...

सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में बड़ी कार्रवाई: चार अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

बहराइच के कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ अभयारण्य के मुर्तिहा रेंज में...

एनटीए ने जारी किया NEET (UG) 2025 का रिजल्ट

NEET (UG) 2025 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने...

विज्ञापन

Topics

More

    सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में बड़ी कार्रवाई: चार अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

    बहराइच के कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ अभयारण्य के मुर्तिहा रेंज में...

    एनटीए ने जारी किया NEET (UG) 2025 का रिजल्ट

    NEET (UG) 2025 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने...

    ईडी की रेड हमेशा कांग्रेस और विपक्षी दलों पर ही होती है: विवेक तन्खा

    रायपुर| छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और...

    Related Articles