कुछ ही देर में होगा चंद्रयान-3 लॉन्च, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, पूर्व इसरो चीफ ने कही यह बात

चंद्रयान-3 आज दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। हालांकि, ये तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है। हो सकता है कि सितंबर में हो। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

अब से बस कुछ समय बाद भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च होगा। इससे पहले विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने स्टील के 500 कटोरे का उपयोग करके एक कलाकृति बनाकर मिशन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ‘जीत’ की कामना की। पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर “विजयी भव” संदेश के साथ 500 स्टील के कटोरे और व्यंजनों का उपयोग करके चंद्रयान -3 की 22 फीट लंबी सैंड आर्ट बनाई।

इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग नए भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। यह मिशन सफल हो, इसके लिए इसरो की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।इसरो ने कहा कि देश की महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे निर्धारित लॉन्च के लिए ‘प्रगति’ पर है। इसरो ने मिशन के बारे में एक अपडेट में कहा कि ‘एलवीएम3-एम4 और चंद्रयान-3 मिशन’ की श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में उल्टी गिनती जारी है।

Related Articles

Latest Articles

IPL 2024 SRH Vs CSK: चेन्नई ने हैदराबाद को दी करारी शिकस्त, तुषार की...

0
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी है. चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी...

29 अप्रैल 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 29 अप्रैल 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...

IPL 2024 RCB Vs GT: कोहली-जैक्स ने गुजरात टायटंस को उसके घर पर चखाया...

0
रविवार को आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस...

हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में सांड से टकराई स्कूटी, युवक के आर-पार हुई सींग-दर्दनाक मौत

0
हल्द्वानी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. बिंदुखत्ता से हल्द्वानी जा रहे युवक की स्कूटी हल्दूचौड़ में सांड से टकरा...

गुजरात तट से 14 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, 600 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त

0
रविवार को आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक संयुक्त अभियान में, गुजरात तट से 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार...

मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में साहिल खान को किया गिरफ्तार

0
एक्टर साहिल खान को कौन नहीं जानता. अपनी लग्जरी लाइफ के लिए को लेकर साहिल अक्सर चर्चा में रहते हैं. साथ ही अब, एक्टर...

चुनाव आयोग ने आप के चुनावी गीत पर लगाई रोक, आतिशी ने केंद्र...

0
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 और ईसीआई दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित विज्ञापन कोड...

दिल्‍ली में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली से छोड़ा प्रदेश अध्‍यक्ष...

0
लोकसभा चुनाव- 2024 की गहमा-गहमी के बीच दिल्‍ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्‍ली कांग्रेस के अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने...

IPL 2024 RR Vs LSG: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, संजू...

0
शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 44 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स...

राशिफल 28-04-2024: आज सूर्य देव की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

0
मेष-: आत्मसंयत रहें. व्यर्थ के क्रोध से बचें. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. मित्रों का सहयोग भी मिल सकता...