Home उत्‍तराखंड उत्तराखंड: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया महादेव का रुद्राभिषेक, कुछ देर में पहुंचेंगी...

उत्तराखंड: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया महादेव का रुद्राभिषेक, कुछ देर में पहुंचेंगी दून विवि

0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही उन्होंने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का भी उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

बता दे कि दूसरी ओर दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया जाएगा।

इसी के साथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर आयोजित समारोह आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति डिग्री प्रदान करेंगी।

हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अकादमी में पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। एलबीएस अकादमी के 97वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने राष्ट्रपति मसूरी पहुंच रही हैं। सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति एलबीएस अकादमी के हेलीपैड पोलोग्राउंड में पहुंचेंगीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version