219 करोड़ की सौगात देने नैनीताल पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेसियों ने किया बवाल लगाए गो बैक के नारे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर हैं। वह शहर में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लाेकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह हल्द्वानी में आयोजित हो रहे कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

नैनीताल पहुंचने पर विधायक सरिता आर्य व विधायक राम सिंह कैड़ा, कमिश्नर दीपक रावत, डीएम धिराज गर्ब्याल के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री का स्वागत किया। वही सीएम राज्य अतिथि गृह काठगोदाम में सोमवार रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही दौरे के दौरान नैनीताल में डेढ़ घंटे व भवाली में करीब साढ़े तीन घंटे का समय आरक्षित रखा गया है।

वहीं नैनीताल शहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए।

इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर खींचतान भी हुई। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, पवन जाटव, नितिन जाटव व अविनाश कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य समाचार

राशिफल 15-09-2025: आज क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष- व्यावसायिक सफलता की प्रबल योग बन रहे हैं....

असम में भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता

असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रविवार...

Topics

More

    राशिफल 15-09-2025: आज क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

    मेष- व्यावसायिक सफलता की प्रबल योग बन रहे हैं....

    असम में भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता

    असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रविवार...

    Related Articles