दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोत

राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ जाने से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है। यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ा। दोपहर एक बजे जलस्तर 205.84 मीटर रिकार्ड किया गया। दोपहर 12 बजे जलस्तर 205.8 मीटर था।आज सुबह नौ बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.58 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह आठ बजे 205.50 मीटर दर्ज किया गया था।

यमुना पर स्थित डेढ़ सौ साल पुराने लोहे के पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इससे सबसे अधिक राहत एनसीआर में आवागमन करने वालों को मिली है। इस पुल के बंद होने की वजह से 60 से अधिक पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। इससे दिल्ली से गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, साहिबाबाद समेत दिल्ली आसपास के शहरों में आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गई थी। सोमवार को सभी दफ्तर और बाजार खुल जाएंगे लिहाजा कामकाजी वर्ग व व्यवसायी वर्ग को इससे काफी लाभ मिलेगा।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।बाढ़ की मुसीबतों के बीच दिल्ली मेंआज भी बारिश के आसार हैं। हालांकि यमुना का जल स्तर कर हो रहा है लेकिन फिर भी अगर बारिश अधिक होती है तो परेशानियों का बढ़ना तय है।

मुख्य समाचार

​अटारी-वाघा सीमा पूरी तरह बंद: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर

पहल्गाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले...

छत्तीसगढ़: एनएसएस कैम्प में छात्रों को नमाज पढ़ने पर प्रोफेसर गिरफ्तार, विवाद गहरा!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय...

विज्ञापन

Topics

More

    छत्तीसगढ़: एनएसएस कैम्प में छात्रों को नमाज पढ़ने पर प्रोफेसर गिरफ्तार, विवाद गहरा!

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय...

    Related Articles