खतरे में है ऋषिकेश का प्रसिद्ध राम झूला, चार साल से नहीं हुई मरम्मत; असुरक्षित घोषित

उत्तराखंड में ऋषिकेश स्थित रामझूला पुल भी प्रदेश के 36 असुरक्षित पुलों में शुमार है। चार वर्ष पहले इसकी मरम्मत की आवश्यकता बताई गई थी। तब लोनिवि ने शासन से इसके लिए बजट भी मांगा था। मगर शासन ने बजट की फाइल ठंडे बस्ते में डाली तो लोनिवि भी चुप्पी साधकर बैठ गया। अब कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल टूटने के बाद जर्जर पुलों पर बहस छिड़ी, तब जाकर लोनिवि को राम झूला पुल की सुध आई।

अब फिर से इसकी मरम्मत के लिए शासन को बजट का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही ऋषिकेश में गंगा नदी पर बना झूला पुल टिहरी और पौड़ी में आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण है। टिहरी के मुनिकीरेती और पौड़ी के स्वर्गाश्रम क्षेत्र को जोड़ने वाला राम झूला पुल वर्ष 1986 में बनकर तैयार हुआ था। वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग ने शासन के आदेश पर राम झूला और लक्ष्मण झूला पुल का सर्वे कराया।

इसमें लक्ष्मण झूला पुल को आयु सीमा पूर्ण होने के कारण बंद करने और राम झूला पुल के सुदृढ़ीकरण का सुझाव दिया गया। लोनिवि ने राम झूला पुल की मरम्मत के लिए शासन से 23 लाख रुपये मांगे, जो अब तक नहीं मिल पाए हैं।

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles