Home उत्‍तराखंड देहरादून में स्कूल संचालक के घर पर हुई लूट, गहने और रुपये...

देहरादून में स्कूल संचालक के घर पर हुई लूट, गहने और रुपये लेकर बदमाश हुए फरार

0
साभार अमर उजाला

देहरादून में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दे कि बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूट की। इतना ही नहीं बदमाश सोने के कई जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 12 बजे नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे।
करीब बारह बजे उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।

बता दे कि दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कूटी से आए थे।
हालांकि एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version