Home उत्‍तराखंड टनकपुर में वीरांगना वृद्धा की हत्या से मची सनसनी, घर से 100...

टनकपुर में वीरांगना वृद्धा की हत्या से मची सनसनी, घर से 100 मीटर दूर मिला शव

0

टनकपुर-खटीमा हाईवे किनारे वृद्धा का शव मिलने से नगर में डर का मौहोल है। बता दे कि वृद्धा घर पर अकेली रहती थी। मंगलवार सुबह सड़क किनारे उनका शव पड़ा देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसबी के डाग स्क्वायड से भी घटना स्थल का मुआयना किया है।

हालांकि महिला के कान, नाक, गले से सोने के आभूषण गायब होने से लूट के लिए घटना को अंजाम देने का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतका की पहचान बिचई निवासी 83 वर्षीय भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद के तौर पर हुई है।

हालांकि भागीरथी देवी वीरांगना थी। उनके पति सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। भागीरथी को पेंशन मिलती थी। मंगलवार सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर भागीरथी का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। बटाई में खेती करने वाले परमानंद ने शव देखा। जेवर गायब था। वृद्धा के बेटा मोहन चंद सेना से रिटायर्ड होने के बाद देहरादून में बस गए हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

कोतवाल चंद्र मोहन के नेतृत्व में पुलिस ने महिला के घर का भी निरीक्षण किया। इसी के साथ प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के कान से कुंडल नोचे जाने के निशान हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version