गोलपाड़ा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव

असम के गोलपाड़ा जिले के पैकन आरक्षित वन क्षेत्र में आज सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम पर स्थानीय ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे कुतुबुद्दीन शेख नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ।

घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बुलडोजर और पुलिस टीम को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद झड़पें तेज हो गईं और दोनों पक्षों ने जवाबी कार्रवाई की।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने और भारतीय वन कानून (Forest Rights Act) के तहत भविष्य की रणनीति तय करने की बात कही है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वन भूमि की रक्षा के लिए अभियान जारी रहेगा और जो भी कार्रवाई में बाधा डालेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य समाचार

हरेला पर्व पर उत्तराखंड ने रचा इतिहास: एक ही दिन में लगाए 8.13 लाख पौधे

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर राज्य सरकार...

Topics

More

    जामताड़ा के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता की लगभग छह वर्षों बाद बीजेपी में वापसी

    गिरिडीह| झारखंड के जामताड़ा जिले की प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों...

    Related Articles