Sawan 2023 की शिवरात्रि आज, भोर से भगवान शिव के जलाभिषेक का दौर जारी

शिव का प्रिय मास सावन की शिवरात्रि आज शनिवार को मनाई जा रही है। इसके लिए मंदिरों में पूजा, रुद्री पाठ किए जा रहे हैं। तड़के से शिवालयों में भक्‍तों का तांता लगा हुआ है। बम भोले के जयकारों से उत्‍तराखंड का माहौल गुंजायमान है। देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश सहित पूरे राज्‍य में शिवभक्‍तों की धूम है। वहीं कांवड़ के जलाभिषेक के लिए भी अलग से मंदिरों में व्यवस्था बनाई गई है।

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में हरिद्वार में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रात से ही कतार लगी हुई है। कांवड़ यात्री रात से ही जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि जलाभिषेक का पुण्य काल रविवार सुबह तक है। चारों तरफ हर हर महादेव का जयघोष हो रहा है और श्रद्धालु बारी-बारी कर दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

धार्मिक मान्यता है कि माता सती के पिता कनखल के राजा दक्ष को दिए गए वरदान का पालन करने महादेव भगवान शिव श्रावण मास में कनखल में निवास करते हैं। इस दौरान वह कनखल से ही सृष्टि का संचालन करते हैं। भगवान शिव की पत्नी माता सती का जन्म स्थान भी दक्षेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ही है।

उत्तरकाशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लगी हुई है। स्थानीय कांवड़ यात्री भी जलाभिषेक करने के लिए उत्तरकाशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में कालेश्वर, गोपेश्वर, भटवाड़ी में भास्करेश्व, गाज़ना में तामेश्वरम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी है।

Related Articles

Latest Articles

रुड़की: यात्रियों से भरी बस पुलिस चौकी चेक पोस्ट से टकराई-एक होमगार्ड समेत 6...

0
रुड़की| दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डबल स्टोरी प्राइवेट वॉल्वो बस नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी चेक पोस्ट से टकराते...

दिल्ली: कांग्रेस को झटका, अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल

0
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए. लवली के साथ पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी, पुलिस ने की घेराबंदी,...

0
आज दिल्ली के कनॉट प्लेस में हलचल मच गई जब एक संदिग्ध बैग मिला। पुलिस को सूचना मिली कि एन ब्लॉक में बैग छोड़ा...

चारधाम यात्रा: केदारनाथ पैदल मार्ग हैं अति संवेदनशील, कदम-कदम पर भूस्खलन का खतरा

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभित ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए केदारनाथ धाम को सुरक्षित करने और सजाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि धाम...

सीएम धामी ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण...

0
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या, आगामी चारधाम यात्रा, विद्युत आपूर्ति आदि...

पीएम मोदी का कानपुर में रोड शो आज, सीएम योगी के कार्यक्रम में बदलाव

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में रोड शो कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभाओं...

सूरत और इंदौर के बाद पुरी में कांग्रेस को लगा झटका, सुचरिता मोहंती ने...

0
लोकसभा चुनाव के बीच ओडिशा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने पार्टी को अपना टिकट लौटा...

उत्तरप्रदेश: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह की रैली में फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से...

0
चर्चा में रही कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग का वीडियो सामने आया। हर्ष फायरिंग में गोलियों की...

कोबरा कांड के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव, ईडी...

0
यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कोबरा कांड के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उनका नाम सामने...

उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में 64 जगह जले जंगल, दो की मौत, सीएम धामी...

0
उत्तराखंड में शुक्रवार को जंगलों में आग फिर फैल गई और 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 64 घटनाएं सामने आईं। इस आग के...