Home उत्‍तराखंड जोशीमठ: बर्फबारी ने बढ़ायी प्रभावितों की समस्या, एक हॉल में 29 लोग,...

जोशीमठ: बर्फबारी ने बढ़ायी प्रभावितों की समस्या, एक हॉल में 29 लोग, हीटर सिर्फ एक

0

जोशीमठ में बारिश और बर्फबारी ने राहत शिविरों में रहने वाले प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बता दे कि सबसे ज्यादा परेशान नगर पालिका के एक हॉल में रखे गए नौ परिवारों के लोग हैं।
हालांकि इस हॉल में नौ परिवारों के करीब 29 सदस्य रह रहे हैं और प्रशासन ने एक ही रूम हीटर दिया हुआ है। इतने बड़े हॉल में एक हीटर से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में बड़ों के साथ बच्चे भी ठंड में ठिठुर रहे हैं।

दरअसल, भू-धंसाव से प्रभावित गांधी नगर वार्ड के नौ परिवारों के 29 लोगों को नगर पालिका के एक हॉल में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे यहां रहने वाले परिवारों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

हालांकि हॉल के बाहर अलाव जलाई हुई है। ऐसे में यहां रहने वाले प्रभावित पूरे दिन बच्चों के साथ अलाव के आसपास बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे लेकिन इससे राहत नहीं मिल पा रही।

यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वे कब तक राहत शिविरों में रहेंगे। सरकार को जल्द से जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए। प्रभावित सतेश्वरी देवी का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान होता है तब तक उन्हें प्रशासन कमरे तो दिला दे जिससे इस ठंड में कुछ राहत तो मिले।
बता दें कि शुक्रवार तड़के से नगर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद सुबह 6 से 10 बजे तक पूरे क्षेत्र में बर्फबारी होती रही। इस दौरान 3 से 5 इंच तक बर्फ जम गई थी। मौसम में कुछ सुधार हुआ, लेकिन घने बादल छाए रहे।


वहीं, अपराह्न बाद नगर क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। साथ ही चारों तरफ की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण अधिकतम तापमान 8 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version