फ्लाइट में यौन उत्पीड़न से हड़कंप , प्रोफेसर ने की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। फ्लाइट में एक प्रोफेसर ने साथ में बैठी महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ कर दी। महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में पटना के रहने वाले प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव और महिला डॉक्टर की सीट साथ में थी। 26 जुलाई को दिल्ली से सुबह 5.30 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई। फ्लाइट जब मुंबई में लैंड करने वाली थी इससे पहले ही आरोपी ने महिला के साथ गंदी हरकत कर दी।

पुलिस के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने प्रोफेसर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 354ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और डॉक्टर का बयान भी दर्ज किया गया।

यह पूरा मामला इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था और बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।

मुख्य समाचार

PoK में लश्कर से जुड़े आतंकी भागे गांववालों के विरोध के बाद, जनता ने दिखाया साहस

पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर (PoK) के Kuiyaan नामक गांव में रहने...

कांडला बंदरगाह में स्वदेशी रूप से निर्मित 1 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन पावर प्लांट का संचालन शुरू

गांधीनगर| केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद...

Topics

More

    उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 9 सितंबर को होंगे चुनाव

    उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी गई है. 9...

    Related Articles