दुःखद: नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बता दे कि एक्टर की उम्र महज 40 वर्ष थी। 13 जनवरी को उनका निधन हो गया। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।

बता दे कि सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। मगर, अचानक वह इस दुनिया से चले गए।
सुनील होलकर के एक्टिंग सफर की अगर बात करें, तो एक्टर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई वर्ष काम किया। सुनील को हमेशा से ही एक एक्टर और कथावाचक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 12 से भी अधिक वर्षों तक थिएटर किया। महज 40 की उम्र में उनका यूं जाना कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

मुख्य समाचार

देहरादून: राज्यपाल और सीएम धामी ने किया ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन

देहरादून| सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से...

पीएम मोदी ने GST सुधारों की तारीफ की: “कम लागत, हर घर में मुस्कान की रोशनी”

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

Topics

More

    देहरादून: राज्यपाल और सीएम धामी ने किया ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन

    देहरादून| सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से...

    Related Articles