सोमेश्वर-अल्मोड़ा मोटरमार्ग पर हुआ हादसा, नदी किनारे खाई में गिरी कार; चालक की मौत

सोमवार की देर रात आल्टो कार संख्या यूके 04 – 0688 सोमेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। भगतोला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे नदी के किनारे खाई में जा गिरी। मंगलवार की सुबह आस-पास के लोगों ने वाहन को नदी किनारे गिरा देखा।

इस दौरान लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दुर्घटना में वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन के पास घायल हालत में एक व्यक्ति मिला। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी सुरेश जोशी पुत्र परमानंद जोशी के रूप में हुई। वहीं दुर्घटना के कारण की जानकारी लेने में जुट गई।

मुख्य समाचार

आईपीएल 2025 के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, यहां खेला जा सकता है फाइनल मैच

भारत में क्रिकेट को त्योहार की तरह माना जाता...

अनिल विज मुश्किल में, हरियाणा भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने बयानों को...

Topics

More

    अनिल विज मुश्किल में, हरियाणा भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने बयानों को...

    Related Articles