उत्तराखंड के सात जिलों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश-बर्फबारी, येलो अलर्ट हुआ जारी

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।
इसी के साथ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटे में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
हालांकि उन्होंने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री बने रहने की संभावना है।

मुख्य समाचार

Topics

More

    मुंबई के कांदिवली ईस्ट में दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल

    मुंबई के कांदिवली (ईस्ट) स्थित राम किसान मिस्त्री चॉल...

    Related Articles