Home ज्योतिष Vastu Tips: ये गलती कर सकती हैं आपको बर्बाद, आज ही करें...

Vastu Tips: ये गलती कर सकती हैं आपको बर्बाद, आज ही करें इन्हें ठीक

0
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर एक कार्य का असर हमारे घर और जीवन में पड़ता है। अक्सर हम जाने अनजाने में घर में कुछ ऐसी गड़बड़ियां करते है जिससे हमारे जीवन में बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। बता दे कि वास्तु के विपरीत घर में रखी चीजों का होना बेहद अशुभ माना जाता है।
आपके घर में ऐसी कई चीजें हो सकती हैं, जो दिखने में बेहद मामूली हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से उसका बड़ा महत्व होता है। आइए जानते हैं घर में वास्तु के हिसाब से कौन सी गड़बड़ियां नहीं करनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार में अंधेरा रखना अशुभ माना जाता है। साथ ही मुख्य द्वार का रंग ठीक न होना बेहद खराब माना जाता है। अगर घर के मुख्य द्वार में गड़बड़ी है तो इससे घर के लोगों के जीवन में आने वाली सफलता के अवसर कम हो जाते हैं।

घर में लगे हुए चित्र अगर खराब, टूटे-फूटे या गंदे हैं तो वास्तु के अनुसार इसे काफी अशुभ माना जाता है। एकसाथ बहुत सारे चित्रों का लगा होना या चित्र खराब हो रहे हैं तो इससे घर में वाद विवाद ज्यादा होता है। रिश्तों में खटास आती है।

घर में कपड़ों और जूते-चप्पलों को इधर उधर फेंक देना। जूतों और कपड़ों की अलमारी को अव्यवस्थित रखने से धन की बर्बादी होती है। करियर में उतार चढ़ाव भी आता है।

घर में पानी की बर्बादी करना, घर की टोटियों से अनावश्यक पानी का बहना, गलत माना जाता है। इससे सेहत की समस्याएं लगी रहती है, मानसिक रूप से कमजोरी आती है।

घर में पुराने कपड़े जूते रखना। पुरानी अनुपयोगी चीजों को घर में जमा करने से राहु की स्थिति खराब होती है। घर में बीमारियां और चिताएं बढ़ती हैं।

घर के दरवाजों का सही तरिके से ना खुलना, ना बंद होना वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता। घर के दरवाजों का जोर-जोर से आवाज करना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में झगड़े होते हैं और आपसी रिश्तों में मन-मुटाव आएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version