Home ताजा हलचल लिफ्ट नीचे गिरने से पान मसाला फैक्टरी में तीन कर्मचारियों की मौत,...

लिफ्ट नीचे गिरने से पान मसाला फैक्टरी में तीन कर्मचारियों की मौत, एक घायल

0

बीती रविवार रात दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में पान मसाला बनाने की फैक्टरी में लिफ्ट टूटने से तीन कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया।

बता दे कि घायल कर्मचारी का कारोबाग स्थित बीएलके अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले को लेकर आप नेता दुर्गेश पाठक का कहना है कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार मृत कर्मचारियों की शिनाख्त कुलवंत सिंह(30), दीपक कुमार(26) व सन्नी(33) के रूप में हुई है। तीनों इंद्रपुरी के रहने वाले थे। वहीं घायल कर्मचारी का नाम सूरज है। वह गोल मार्केट इलाके मे रहता है। जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब पौने छह बजे की है।

बता दे कि इस घटना की सुचना देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में पान मसाला बनाया जाता था। फैक्टरी में दो लिफ्ट लगायी गयी है। एक लिफ्ट से सामान ढोया जाता है वहीं दूसरे का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया जाता है।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के जाने वाले लिफ्ट से सामान ले जाया जा रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। कई बार इस नियम की अवहेलना भी हाेती है।

सामान ढोने वाले लिफ्ट में कर्मी भी चले आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि कर्मियों वाले लिफ्ट में सामान ढोया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version