Home क्राइम मणिपुर में दो जगह हुआ सेना पर हमला, असम राइफल्स के दो...

मणिपुर में दो जगह हुआ सेना पर हमला, असम राइफल्स के दो जवान घायल-ऑपरेशन जारी

0
बरामद हथियारों के साथ सेना के जवान

मणिपुर में सेना और पुलिस पर उग्रवादियों के हमले का सिलसिल अभी रूका नहीं है। बता दे कि आज शनिवार को मणिपुर के दो जिलों में सेना और असम राइफल्स के संयुक्त पेट्रोल टीम पर हमले किए गए।
हालांकि पहला हमला सेनापति जिले में सुबह करीब 11.25 बजे हुआ जबकि दूसरा हमला चुराचांदपुर जिले में दोपहर करीब 12.45 बजे हुआ।

इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए हैं। चुराचांदपुर में उग्रवादियों के खिलाफ अभी भी ऑपरेशन जारी है। हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि मणिपुर में शांति बहाली के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर की पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इस बीच, शनिवार को सेनापति जिले के सिपिजंग गांव के पास जंगल में सुबह करीब 11.25 बजे उग्रवादियों ने असम राइफल्स की पेट्रोल टीम पर फायरिंग कर दी।
इसी के साथ जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जवानों के जवाबी फायरिंग पर आतंकवादी भाग गए। इसके बाद सर्च ऑपरेशन में जवानों ने दो राइफल और गोलाबारूद बरामद किया।

दूसरी घटना, चुराचांदपुर जिले के लैलमपत में दोपहर 12:45 बजे वन क्षेत्र से सेना और असम राइफल्स के संयुक्त गश्ती दल पर उग्रवादियों ने गोलीबारी की। गोली लगने से असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना और असम राइफल्स का उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version