यूपी विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की यूपी चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची

होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र यूपी भाजपा ने चुनाव के लिए पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है.

उन्होंने कहा कि ‘2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था. योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है. अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है. प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है. प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है. जेवन एयरपोर्ट बन रहा है. एक्सप्रेस वे बन रहे हैं. यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है. हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.’

मुख्य समाचार

मुंबई के कांदिवली ईस्ट में दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल

मुंबई के कांदिवली (ईस्ट) स्थित राम किसान मिस्त्री चॉल...

Topics

More

    मुंबई के कांदिवली ईस्ट में दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल

    मुंबई के कांदिवली (ईस्ट) स्थित राम किसान मिस्त्री चॉल...

    Related Articles