विधायक पूजा पाल ने फोड़ा लेटर बम, मेरी हत्या हुई तो सपा और अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश की चायल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में पूजा पाल ने कहा है कि यदि उनकी हत्या होती है, तो इसके लिए सपा और अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा से निष्कासन के बाद उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पूजा पाल ने यह भी कहा कि सपा में पिछड़े और दलितों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जाता है, जबकि अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है।

उन्होंने यह सवाल उठाया कि भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने पर उन्हें निष्कासित किया गया, जबकि सपा के अन्य नेताओं ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। पूजा पाल ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश की जनता और अपने पाल समाज का पूरा समर्थन है, और वह न्याय की लड़ाई जारी रखेंगी।

मुख्य समाचार

क्या भारत में टिकटॉक पर लगा बैन हटा! सरकार ने बताई सच्चाई

भारत में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई...

40 डॉक्टरों की शिकायत अनसुनी, FIR दर्ज नहीं – AAP नेताओं ने अमित शाह से मिलने का मांगा समय

आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में एक आइंटीर्न डॉक्टर के...

इसरो ने पहली बार दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर भारत ने दुनिया...

ट्रंप के टैरिफ फैसलों का असर: 25 अगस्त से अमेरिका को डाक सेवाएँ बंद करेगा भारत

भारत सरकार के संचार मंत्रालय (डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स) ने...

Topics

More

    इसरो ने पहली बार दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर भारत ने दुनिया...

    ट्रंप के टैरिफ फैसलों का असर: 25 अगस्त से अमेरिका को डाक सेवाएँ बंद करेगा भारत

    भारत सरकार के संचार मंत्रालय (डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स) ने...

    Related Articles