Home उत्‍तराखंड उत्तराखंड: पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष...

उत्तराखंड: पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई

0

उत्तराखंड के हरिद्वार में सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने 50 हजार के इनामी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि इस मामले में एसआईटी की दसवीं गिरफ्तारी है। आरोपी ने करनाल में अपने आवास पर अभ्यर्थियों को पेपर रटवाया था। फरार चल रहे संजय को भी घर में शरण दी थी। पूर्व मंडल अध्यक्ष अभी फरार चल रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हालांकि पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक का भी खुलासा हुआ था। एसआईटी ने अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल, लक्सर निवासी डेविड का नाम सामने आया था।

बता दे कि दोनों ने ही लीक पेपर को बाजार में उतारने में भूमिका निभाई थी। एसआईटी ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में दबिश दी थी मगर दोनों हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। हालांकि जिसके बाद पहले 25 फिर 50 हजार रुपये इनाम घोषित किए गए थे। जांच कर रही एसआईटी को धारीवाल के भाई के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे थे। जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version