Home ताजा हलचल ITO से लालकिले तक पानी-पानी, मेट्रो ने घटाई स्पीड; यमुना बैंक स्टेशन...

ITO से लालकिले तक पानी-पानी, मेट्रो ने घटाई स्पीड; यमुना बैंक स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद

0

उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के आईटीओ निगम बोध घाट सिविल लाइन्स और जैतपुर सहित कई इलाकों में पानी घुस आया है।

यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बैठक बुलाई है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुसने से स्थिति असमान्य हो गई है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है। अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें
इसी के साथ दिल्ली में बाढ़ से ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उत्तर पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड और खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है।
दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिग्नेचर ब्रिज पर बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version