Home कुमाऊं अल्‍मोड़ा प्रदेश में 23 से एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी...

प्रदेश में 23 से एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

0
एक बार फिर बदलेगा मौसम

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के कई जनपदों में बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 23 और 24 को अनेक स्थानों पर हल्की से हल्की बर्षा व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार 22 सौ मीटर व उससे अधिक ऊचांई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई्र है। 

मौसम केन्द्र देहरादून के अनुसार, गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाउं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों पर मौसम बदलेगा और बारिश, बर्फबारी हो सकती है।

वहीं मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। देहरादून, हरिद्वार जिलों में 23 को कहीं कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 22 व 25 को राज्य में अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहेगा। 22 की शाम से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। इससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version