मौसम: उत्तराखंड में बारिश लाई आफत…उत्तरकाशी में मलबे में दबा डंपर, मसूरी में जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड में लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि कई जगह तो कुछ मिनटों की बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए।

बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में एक डंफर मलबे में दब गई। वहीं मसूरी में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

हालांकि उत्तरकाशी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

इसी के साथ अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैं। रास्ता आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीडब्लूडी द्वारा मार्ग सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही हैं।

इसी के साथ आपको बता दे कि केदारनाथ में भी बारिश के बीच ही श्रद्धालु धाम में दर्शन कर रहे हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

आपको बता दे कि इससे पहले सोमवार को हुई मिनटों की बारिश के बाद राजधानी से कुछ ही दूरी पर स्थित मालदेवता क्षेत्र के लोग इस साल मानसून न आने की प्रार्थना कर रहे हैं।

यहां मिनटों की बारिश में बांदल नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों ने अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया। जबकि ग्रामीणों की ओर से नदी में बनाए गए लकड़ी के अस्थायी पुल के बहने से भी लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुख्य समाचार

कैबिनेट ने दिए 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी, खर्च होंगे 5862 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों...

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी...

ASEAN सम्मेलन में PM मोदी और ट्रम्प की संभवित मुलाकात, टैरिफ तनाव के बीच कूटनीतिक वार्ता पर नजर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Topics

More

    युद्ध के बाद पहली बार: पुतिन संभावित रूप से 5-6 दिसंबर को भारत दौरे पर

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर 2025 में भारत का...

    Related Articles